फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में में हुए बवाल मामले में कांग्रेस पार्षद सहित 21 के खिलाफ मुकदमा, फोर्स तैनात

Sun, 07 Oct 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
घटना के बाद तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बनारस के कज्जाकपुरा, सरैया, जलालीपुरा और हनुमान फाटक क्षेत्र में मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ के मामले में शुक्रवार की देर रात आदमपुर थाने में कांग्रेस पार्षद सहित 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कज्जाकपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाली किरण देवी की तहरीर पर कांग्रेस पार्षद मोहम्मद ओकास उर्फ हाजी ओकास अंसारी, अमीनुद्दी, अजीमुल हाजी, नेहाल समेत 14 के खिलाफ और जलालीपुरा निवासी मैनुद्दीन की तहरीर पर रिंकू, पिंटू, बबलू, सोनू समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा सहित अन्य आरोपों में प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पढ़ें : बनारसः अफवाह के कारण मामूली विवाद बना बवाल, 18 थानों की फोर्स के साथ पहुंचे डीएम-एसपी 
विज्ञापन


आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस टीमों के अनुसार कार्रवाई के डर से मारपीट और पथराव में शामिल रहे 20 से ज्यादा उपद्रवी घर छोड़ कर भाग गए हैं। वहीं, क्षेत्र में व्याप्त तनाव को देखते हुए शनिवार को छह थानों की फोर्स, एक कंपनी और आरएएफ तैनात रही। इस बीच पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की आवाजाही जारी रही। आगामी त्योहारों को देखते हुए खुफिया इकाइयों के अधिकारी भी एलर्ट हो गए हैं।

कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की रात पान की दुकान के समीप शुरू हुई कहासुनी और फिर ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर के बाद अफवाहों के कारण दो वर्गों के बीच मामला तूल पकड़ गया था। इसके बाद कज्जाकपुरा, सरैया, जलालीपुरा और हनुमान फाटक में जमकर मारपीट और पथराव हुआ।

पथराव में दोनों वर्गों के 13 लोग घायल हुए। सूचना पाकर डीएम और एसएसपी 18 थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां भांज कर और कार्रवाई की चेतावनी देकर उपद्रवियों को खदेड़ा। इसके बाद फोर्स ने आदमपुर और जैतपुरा क्षेत्र में रूट मार्च किया। 
विज्ञापन

रोज होती थी मारपीट, फिर कैसे बढ़ा बवाल

शांत रहा माहौल - फोटो : amar ujala
कज्जाकपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास जिस स्थान पर सोनू और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच मारपीट की घटना हुई वहां आए दिन ऐसी घटना दिखाई दे जाते हैं। शुक्रवार की रात बवाल कैसे इतना बढ़ गया इसे लेकर स्थानीय लोग शनिवार को चर्चा करते दिखे।

क्षेत्र में चर्चा है कि मारपीट की घटना में कुछ स्थानीय नेताओं ने अपने वर्चस्व की लड़ाई को साधा है। मौके पर जब नेताओं की बात नहीं सुनी गई तो अपने समर्थकों को आगे कर लड़ाई को बढ़ावा दिया गया। जब मामला जरूरत से ज्यादा तूल पकड़ गया तो भीड़ को उकसाने वाले मौके से हट गए।

पढ़ें : बनारस के कज्जाकपुरा में दो वर्गों में बवाल से सहमा इलाका, बुलानी पड़ी 18 थानों की फोर्स

वहीं जलालीपुरा क्षेत्र में भीड़ में शामिल होकर सिर्फ अफवाह फैला रहे थे। इस दौरान मौके पर लोगों को शांत कराने के प्रयास में जुटे कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ा। वो बार-बार कह रहा था कि शहर में कई जगह बवाल हो गया है और कर्फ्यू लग गया है। युवक को पुलिस को सौंपा गया लेकिन किसी तरह से मौके से वो भागने में सफल रहा।

इसी तरह जगह-जगह एकत्र लोग अनावश्यक मामले को तूल देते हुए तरह-तरह की मनगढ़ंत और बेबुनियाद बातें कह कर लोगों को उकसा रहे थे। पुलिस अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि माहौल सामान्य है। क्षेत्र की दुकानों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज से उपद्रवियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीम लगाई गई है। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें