फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब वित्त मंत्री ने मीटिंग में कहा- पता चला है अधिकारियों ने आपसे अच्छा बोलने को कहा है

Tue, 20 Aug 2019 09:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से वाराणसी लगायत पूर्वांचल के उद्यमी और कारोबारियों ने एमएसएमई से जुड़ी समस्या व सुझाव साझा किए। नदेसर स्थित एक होटल में उद्यमियों के साथ बैठक में वित्त मंत्री ने कहा कि उनको पता चला है कि अधिकारियों ने अच्छा-अच्छा कहने को कहा है।

विज्ञापन


वित्तमंत्री ने आगे कहा कि वे कोई पक्ष नहीं बल्कि सच्चाई जानने काशी आई हैं। उद्यमी अपनी बात खुलकर रखें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी शिकायत या सुझाव मेल कर सकते हैं। वे रोज मेल पढ़ती हैं और उसका जवाब भी देती हैं।

ये भी पढ़ें : भारत की अर्थव्यवस्था अन्य देशों से बेहतर, अपने देश में नहीं आर्थिक मंदी - निर्मला सीतारमण
विज्ञापन


इस दौरान एमएसएमई सेक्टर में बूम लाने के लिए उद्यमियों ने बैंकों से मिलने वाले ऋण व्यवस्था को प्रभावी बनाने, जीएसटी के सरलीकरण व अधिकारियों द्वारा अनायास परेशान किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सबकी समस्या व सुझाव सुनने के बाद वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि उद्यमियों और व्यापारियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

हमारा प्रयास उद्योग और व्यापार को और ज्यादा विस्तार देना है। इस दौरान रियल इस्टेट और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सुझाव भी आए। विभिन्न संगठनों व कारोबारियों ने वित्त मंत्री को पत्रक भी सौंपा। वित्त मंत्री का स्वागत वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा ने बुके देकर किया।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ने वाले 'अडिग' को गिरफ्तार कर ले गई दिल्ली पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें