फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वित्त आयोग की टीम ने देखी 250 साल पुरानी साड़ी पर हुई कारीगरी, काशी का किया भ्रमण

Fri, 06 Jun 2025 01:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी दौरे पर आए 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के चेयरमैन के साथ आयोग के 15 सदस्यीय दल ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किया। साथ ही ओडीओपी केंद्र के रूप में बनारसी सिल्क केंद्र पहुंचकर साड़ी बनने की प्रक्रिया को देखी। 
विज्ञापन
साड़ी का कारीगरी देखता 16वें वित्त आयोग का 15 सदस्यीय दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16वें केंद्रीय वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरविंद पनगढ़िया के साथ आयोग के 15 सदस्यीय दल ने बृहस्पतिवार को वाराणसी का दौरा किया। बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचने पर कमिश्नर एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, डीएम सत्येंद्र कुमार ने चेयरमैन और आयोग के सदस्यों का स्वागत किया। यहां से वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और दर्शन पूजन किया और कॉरिडोर को देखा। 
विज्ञापन


मुमुक्षु भवन में वृद्ध जनों को चेयरमैन सहित आयोग के सदस्यों ने सामग्री वितरित की। आयोग के सदस्यों ने चौकाघाट स्थित ओडीओपी केंद्र के रूप में बनारसी सिल्क केंद्र, पनाया पहुंच कर बनारसी साड़ी के बनने की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली। 

इस दौरान लोगों ने पनाया परिसर में ही हथकरघा पर बुनाई किए जा रहे बनारसी साड़ी, स्टूल, दरी एवं अन्य सामग्रियों का बारीकी से अवलोकन किया और उसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने मौके पर काम कर रहे कारीगरों से भी बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के लोगों को यहां पर तैयार किए गए बनारसी साड़ी, लेडीज सूट आदि अनेक वैरायटी के हथकरघा पर बनाए गए सिल्क के अनेक परिधान दिखाए गए। हथकरघा पर बनाए जा रहे जरी आदि के अनेक कार्यों को देख आयोग के लोग हतप्रभ रहे। 

इस दौरान विशेष रूप से 250 वर्ष पूर्व हाथों से बनाए गए बनारसी साड़ी पर जरी के किए गए कार्यों को भी दिखाया गया। इसके बाद पिंडरा विकासखंड के ग्राम सभा रसूलपुर का दौरा कर वहां पर कराए गए विकास कार्यों को देखा। 

रसूलपुर में निरीक्षण के दौरान आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने अमृत सरोवर, ग्राम सचिवालय को भी देखा। इसके बाद सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण कर स्टेडियम परिसर के आउटडोर में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्वीमिंग पूल, टेनिस कोर्ट के अलावा बनाए गए एथलेटिक्स ट्रैक आदि नवीन कार्यों का जायजा लिया। 

इसके बाद नमो घाट को भी देखा। इस दौरान अमिता पनगढ़िया, अन्नी जार्ज माथव, मनोज पांडा, पुष्पांजलि पांडा, सौम्या कांति घोष, रित्विक पांडे, राहुल जैन, राघवेंद्र सिंह, कुमार विवेक, आशुतोष अवस्थी, अभय मित्तल, निकिता जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें