फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसी छोरे की ईमानदारी पर महेश भट्ट ने कहा - अजनबियों का दया भाव दुनिया को बनाए रखा है

Sun, 01 Mar 2020 01:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महेश भट्ट के साथ राहुल सोनी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोई इंसान छोटा बड़ा नहीं होता उसका काम और स्वभाव ही उसे सही मायने में औरों से जुदा या यूं कहें कि एक काबिल इंसान बनाता है। तभी तो वाराणसी के निवासी राहुल सोनी जो पेशे से ऑटो रिक्शा चालक हैं उनकी ईमानदारी के बालीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता, निर्देशक महेश भट्ट कुछ इस कदर कायल हो गए कि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर राहुल के साथ फोटो शेयर करते हुए जो कुछ लिखा, वह काफी गौरवान्वित करने वाला है।

विज्ञापन


दरअसल, महेश भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी के एक लेखक जिनका बेहद कीमती सामान राहुल के ऑटो रिक्शा में सफर करते समय छूट गया था। राहुल को जब इसकी जानकारी हुई तो वह सवारी और भाड़े की परवाह छोड़ कर गैजेट को लौटाने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय कर महेश भट्ट के दफ्तर पहुंच गया।

महेश को राहुल की ईमानदारी और सहृदयता इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने उसके साथ फोटो खिंचवा कर ट्वीट किया। लिखा कि "कभी-कभी चमत्कार अच्छे हृदय वाले लोगों के कारण होते हैं। अजनबियों का दया भाव ही दुनिया को बनाए रखे हुए है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें