फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud Alert: पुलिस कमिश्नर बोले- बैंक से ज्यादा पैसा निकालने वालों को सतर्क करने के लिए भरवाएं फॉर्म

Fri, 08 Aug 2025 03:29 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि कॉल सेंटर, साइबर अपराधों की गहराई से जांच हो और संगठित गिरोह गैंग की जानकारी इकट्ठा कर कानूनी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट कार्यालय में साइबर सेल और साइबर थाने की समीक्षा बैठक की। कहा कि बैंक से ज्यादा धन निकालने वाले लोगों से एक विशेष फार्म भरवाया जाए। उन्हें साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने संबंधी जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


अब साइबर अपराध की एफआईआर दर्ज कराने के लिए ठगी की रकम की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है। कहा कि कॉल सेंटर, साइबर अपराधों की गहराई से जांच हो और संगठित गिरोह गैंग की जानकारी इकट्ठा कर कानूनी कार्रवाई की जाए। 

सिम कार्ड्स के संबंध में पॉइंट ऑफ परचेज की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाए। हर बृहस्पतिवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम थाना स्तर पर, स्कूलों, गांवों, सार्वजनिक स्थलों और सामाजिक संस्थानों में चलाए जाएंगे। 
विज्ञापन


पुलिस सॉफ्ट टारगेट को जागरूक करेगी। तथ्यों और ऑडियो-विजुअल से जागरूक किया जाएगा। 35 वर्ष से ज्यादा उम्र के नागरिकों को जनचौपाल लगाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें