वाराणसी। भगवानपुर इलाके में रहने वाली एक छात्रा अपनी सहेली और तीन दोस्तों के साथ बुधवार को सरस्वती पूजा की झांकी बीएचयू परिसर के भीतर देख रही थी। वहां पहले से खड़े शराब के नशे में तीन युवकों ने अश्लील कमेंट करते हुए गालीगलौज की। छात्रा के दोस्तों ने विरोध किया तो तीनों युवकों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही, छात्रा को धमकी देते हुए चले गए। छात्रा मूलरूप से बड़ागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली है। छात्रा की शिकायत पर लंका थाने में तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
दानपेटी तोड़कर रुपये चुराए सारनाथ। चौखंडी स्तूप के पास बाबा मकारडीह मंदिर की दानपेटी को तोड़कर चोर रुपये चुरा ले गए। शनिवार सुबह पुजारी हीरालाल मौर्य मंदिर गए तो दानपेटी का ताला टूटा था। पुजारी ने मंदिर की देख-रेख करने वाली आदर्श नवयुवक विकास समिति के महामंत्री गुलाब यादव को चोरी की सूचना दी। गुलाब यादव ने बताया कि पेटी में लगभग 40 हजार रुपये थे। संवाद