कांग्रेसियों ने की शिकायत
जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. वीबी सिंह से मुलाकात कर शिकायत की। प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने टीकाकरण में तेजी लाने, वार्ड वार कैंप लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो युवा कांग्रेस जनांदोलन के लिए बाध्य होगी।