फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: होली में डीजे पर नाच रहे थे दो पक्ष, वीडियो बनाने पर चले लाठी-डंडे; नौ लोग घायल और एक की हुई मौत

Mon, 25 Mar 2024 09:08 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले में होली में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें नौ लोग घायल हो गए। साथ ही इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को होली में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें नौ लोग घायल हो गए। साथ ही इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मई गांव के पटेल बस्ती में सोमवार की दोपहर होली पर नंदलाल पक्ष के लोग अपनी बगल के 50 मीटर दूर स्थित धर्मराज पक्ष के यहां बज रहे डीजे पर नाचने गए। उसी समय दोनों पक्ष में नाचने के दौरान एक पक्ष वीडियो बनाने लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। नंदलाल पक्ष के लोग मामले की गंभीरता को समझते हुए अपनी बस्ती में चले आए। थोड़ी देर में दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर बस्ती में आ धमके और मारपीट करने लगे। 

मारपीट में सुशीला देवी (40) पत्नी नंदकिशोर, गजराज (35) पुत्र हंसराज, सुखराज (38) पुत्र हंसराज, मंजू देवी (50) पत्नी नंदलाल उर्फ नंदू, किशोर (40) पुत्र नंदकिशोर, मुकेश पुत्र नंदलाल, मीना पत्नी सुखराज, शीला (32) पत्नी गजराज समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे रामपुर थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने सभी घायलों को एक-एक कर अपने ही गाड़ी से रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया। डॉक्टर ने सभी का इलाज करने के बाद गंभीर घायल गजराज, शीला, नंदलाल, नंदकिशोर, सुखराज को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां पर इलाज के दौरान नंदकिशोर पटेल की मौत हो गयी।
विज्ञापन


जबकि उनके बड़े भाई नंदलाल पटेल की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। मौत की समाचार मिलते ही देर शाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, मड़ियाहूं उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष रामपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार पुरानी जमीनी विवाद बताया। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें