रिंग रोड पर सिंहपुर में मंगलवार रात न्यायिक अभिरक्षा से फरार पचास हजार के इनामी बदमाश राजेश दुबे उर्फ टुन्ना को एसटीएफ की टीम ने मार गिराया। बदमाश राजेश की गोली से घायल एसटीएफ के कमांडो विनोद कुमार को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश के पास से मिले बैग में कारबाइन, एक देसी पिस्टल और 20 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं।
राजेश के खिलाफ वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, बस्ती व झारखंड में हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में 22 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। गाजीपुर के नंदगंज थाना के अलीपुर बनगांवा का रहने वाला टुन्ना 30 अगस्त 2017 को गाजीपुर की गैंगेस्टर कोर्ट से पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।