फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह क्विंटल गांजा बरामद, ओडिशा से ट्रक में सरिया के बीच छुपा कर ले जाया जा रहा था प्रयागराज

Thu, 04 Feb 2021 12:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बरामद गांजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ड्रग तस्करों के खिलाफ एक बार फिर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने कार्रवाई की है। डाफी टोल प्लाजा के समीप डीआरआई की वाराणसी इकाई ने एक ट्रक में सरिया के बीच छुपा कर रखा गया 15 क्विंटल गांजा बरामद किया है। गांजा के साथ बीकानेर निवासी शिव सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


डीआरआई की वाराणसी इकाई को अभिसूचना संकलन के दौरान सूचना मिली थी कि ओडिशा के हीराकुंड से गांजा की खेप ट्रक से लेकर तस्कर प्रयागराज जा रहा है। सूचना के आधार पर डाफी टोल प्लाजा के समीप डीआरआई की टीम ने घेरेबंदी कर एक ट्रक में सरिया के बीच छुपा कर रखा 15 क्विंटल गांजा बरामद किया।

पूछताछ में गांजा तस्करी से जुड़े प्रयागराज और मिर्जापुर के कुछ लोगों के बारे में डीआरआई को अहम जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीते जनवरी महीने से अब तक डीआरआई की वाराणसी इकाई 70 क्विंटल गांजा बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें