फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में जमकर मारपीट, 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्तनपुर गोगवा गांव में शुक्रवार सुबह आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष से 12 लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

जंसा थाना अंतर्गत सत्तनपुर गोगवा गांव निवासी वंश नारायण पटेल और दीपक पटेल के बीच गांव में ही डेढ़ बिस्वा आबादी की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि सुबह में दीपक पटेल पक्ष के लोग उक्त जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। यह बात जब वंश नारायण पटेल के पुत्र हीरा को मालूम चली तो जमीन अपना बताते हुए विरोध करने लगा।
इसी बीच दीपक पटेल के पुत्र मूलचंद्र के बीच गाली गलौज के बाद लाठी डंडे चलने लगे। दोनों पक्ष से पुरुष और महिलाएं आमने-सामने हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी में भर्ती कराया। पुलिस ने आठ लोगों को शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो
सत्तनपुर गोगवां गांव में दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें