31 मार्च की आधी रात से लागू होंगी नई दरें, बिना फास्टैग वाले वाहनों से होगी दोगुनी वसूली
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वाराणसी के डाफी और कैथी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के शुल्क में पांच रुपये से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। बढ़ी हुई दरें 31 मार्च की आधी रात से लागू हो जाएंगी। बिना फास्टैग वाले वाहनों से पहले की तरह ही शुल्क का दोगुना वसूला जाएगा।
प्रयागराज से बिहार को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले डाफी टोल प्लाजा पर कार, जीप और हल्के व्यावसायिक वाहनों (एलसीवी) के शुल्क में पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि कैथी टोल प्लाजा से गुजरने वाले एलसीवी को 20 रुपये ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। डाफी से निकलने वाले हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी (एचसीएम), अर्थ मूविंग इक्यूपमेंट (ईएमई) वाहनों को 20 और कैथी से गुजरने वालों को 35 रुपये ज्यादा देने होंगे। कैथी टोला प्लाजा के प्रबंधक संतोष सिंह ने बताया कि प्रतिदिन औसतन आठ हजार वाहन यहां से गुजरते हैं।
डाफी टोल प्लाजा
वाहन पुरानी कीमत नई दरें
कार, जीप, वैन 75 80
एलसीवी, मिनी बस, ट्रैक्टर 120 125
ट्रक, बस 255 265
ईएमई, एचसीएम 395 415
ओवर साइज व्हीकल 485 510
कैथी टोल प्लाजा
वाहन पुरानी कीमत नई दरें
कार, जीप, वैन 130 135
एलसीवी, मिनी बस, ट्रैक्टर 210 220
ट्रक, बस 440 465
ईएमई, एचसीएम 695 730
ओवर साइज व्हीकल 845 885