बंगलूरू में खेली जा रही आई-लीग तीसरे डिवीजन के मैच में एफसी बनारस बागपत ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में टैक्ट्रो स्वदेश यूनाइटेड एफसी को 3-1 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।
मैच की शुरुआत से ही एफसी बनारस बागपत ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम के लिए पहला गोल एंग्सन सिंह ने 9वें मिनट में किया। इसके बाद बुनानाडो ने इंजरी टाइम (45+3 मिनट) में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में जोबिन ने 56वें मिनट में तीसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। टैक्ट्रो स्वदेश यूनाइटेड एफसी केवल एक गोल ही कर सकी। अगला मुकाबला एफसी बनारस बागपत बनाम एफसी अग्निपुत्र के बीच एक मई केा बंगलूरू के सीएसई न्यू ग्राउंड पर होगा। मैच के दौरान टीम के साथ हेड कोच विवेक कुमार सिंह, ऋषिकेश कुमार, ईशुतकर्स, आशुतोष, अखिलेश कुमार सिंह मौजूद रहे।