फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाले ही निकले युवती के हत्यारे, हत्या के पीछे का कारण चौंकाने वाला

Sat, 24 Mar 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस में 11 मार्च को पुल के नीचे से बरामद हुए युवती के शव के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। पुलिस के अनुसार युवती के पिता और दो भाइयों ने ही उसकी हत्या कर शव नाले के नीचे फेंक दिया था। हत्या के पीछे जो कारण सामने आया वह सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के पिता, उसके भाई और चालक को जेल भेज कर क्वालिस जब्त कर ली। 11 मार्च को चौबेपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि बर्थरा कलां नाला पुल के नीचे एक युवती का शव फेंका पड़ा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबने की वजह से बताई गई।

साथ ही, उसके शरीर पर आठ जगह अंदरूनी चोट की जानकारी मिली। समाचार पत्रों में मामला प्रकाशित हुआ तो शव की शिनाख्त भोपापुर की काजल (19) के तौर पर हुई। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर चौबेपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर काजल के परिवारवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामला परत दर परत सुलझता चला गया। काजल के घर के आसपास के लोगों से पता लगा कि वह थोड़ा आधुनिक ख्याल की थी और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत

demo pic
दीनानाथ सबसे बड़ी बेटी की शादी करने के बाद दूसरी बेटी और उसके साथ छोटी बेटी काजल का विवाह जल्द करने की फिराक में था। मगर, काजल अपनी बड़ी बहन को शादी करने से लगातार मना करती थी और खुद भी तैयार नहीं होती थी। शादी की बात शुरू होते ही विरोध करने लगती थी।

10 मार्च को काजल की बड़ी बहन को देखने के लिए लड़का पक्ष के लोग घर आए थे। काजल ने सभी के सामने ही बड़ी बहन की शादी का विरोध करने लगी तो नाराज होकर लड़का पक्ष चला गया। इससे नाराज होकर दीनानाथ और उसके दो भाइयों ने डंडे से काजल की जमकर पिटाई की तो वह बेहोश हो गई।

दीनानाथ ने अपने भाइयों से भाड़े पर क्वालिस मंगवाई और चालक मनोज से बेटी का उपचार कराने के लिए बनारस चलने को कहा। बर्थरा कलां पुल के पास दीनानाथ ने लघुशंका की बात कह कर क्वालिस रुकवाई।

चालक भी लघुशंका करने लगा तो इसी दौरान काजल को उठाकर दीनानाथ और उसके भाइयों ने पुल से नीचे फेंक दिया। मनोज ने विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। एसएसपी ने बताया कि इस मामले की गुत्थी सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें