दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।
मनोज तिवारी शुक्रवार को बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र में उड़ान एक सामाजिक संस्था की ओर से महामना के दर्शन से नवभारत का निर्माण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठने वाले अन्ना को गलत ठहराया। जब वो बैठे थे तब परिस्थितियां अलग थी आज हर तरफ खुशहाली का माहौल है। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि अन्ना का दिया हुआ चेला केजरीवाल ने दिल्ली को तहस नहस कर दिया।
उसका विरोध अन्ना नहीं करते हैं। उन्होंने अन्ना से सवाल पूछा कि जिस व्यक्ति ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ध्वस्त कर दिया। जिसने अस्पतालों में रिजर्वेशन लगा दिया। उसके खिलाफ अन्ना धरने पर क्यों नहीं बैठते हैं।
तब के अन्ना और अब के अन्ना में बहुत बड़ा अंतर है। वह समय अलग था जब अन्ना पर लोग भरोसा करते थे। जनता के निर्णय पर कोई प्रश्नचिह्न नहीं लगा सकता है।