फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बेटे की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे पिता को मिली धमकी, अमिताभ ठाकुर ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 16 Feb 2023 09:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लंका थाना अंतर्गत मारुति नगर कॉलोनी निवासी फूलचंद के बेटे शिवनारायण साहनी की हत्या लगभग 12 साल पूर्व की गई थी। इस संबंध में दर्ज मुकदमा फूलचंद लड़ रहे हैं। इस मामले में आरोपियों द्वारा पूर्व में भी साल 2021 में फूलचंद को मुकदमा वापस लेने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बेटे की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे फूलचंद को आरोपियों द्वारा धमकाने के मामले में वाराणसी के लंका थाने की पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही वाराणसी के पुलिस कमिश्नर से अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

लंका थाना अंतर्गत मारुति नगर कॉलोनी निवासी फूलचंद के बेटे शिवनारायण साहनी की हत्या लगभग 12 साल पूर्व की गई थी। इस संबंध में दर्ज मुकदमा फूलचंद लड़ रहे हैं। इस मामले में आरोपियों द्वारा पूर्व में भी साल 2021 में फूलचंद को मुकदमा वापस लेने की धमकी दी गई थी। अमिताभ ठाकुर ने बताया कि उस समय उनके द्वारा हस्तक्षेप करने के बाद लंका थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

अब दोबारा 31 जनवरी 2023 को उन्हीं आरोपियों द्वारा फूलचंद के घर में घुस कर उन्हें मुकदमा वापस लेने और गवाही न देने की धमकी दी गई है। घर में घुस कर धमकाने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी है, लेकिन उनके द्वारा लंका थाना पर शिकायत करने के 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में शिकायत करते हुए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने कहा कि प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए एसीपी भेलूपुर को निर्देशित किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें