फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्मी कंपोस्ट की इकाई के लिए किसानों को मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान विभाग की ओर से फिर किसानों को वर्मी कंपोस्ट इकाई लगाने के लिए आर्थिक अनुदान मिलेगा। सत्र 2021-22 के लिए एक लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली स्थायी इकाई पर 50 हजार रुपये और अस्थाई इकाई लगाने पर आठ हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

जला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि एक लाख रुपये की लागत से वर्मी कंपोस्ट इकाई का स्थायी ढांचा लगाने के लिए किसान को 50 हजार रुपये की आर्थिक राशि का अनुदान दिया जाएगा। सत्र 2021-22 के लिए दो स्थायी इकाई का लक्ष्य मिला है। इसके अलावा 12 से 15 हजार रुपये की लागत से बनकर तैयार होने वाले हाई डेस्टी पालीइथीन (एचडीपीआई) इकाई के लिए के लिए 8 हजार रुपये का अनुदान है। जिसके लिए आठ समान्य और एक अनुसूचित जाति के लिए लक्ष्य मिला है। इच्छुक किसान जिला उद्यान अधिकारी को 9415262566 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 10 से 12 के करीब किसान है जो वर्मी कंपोस्ट की इकाई लगाकर जैविक खाद तैयार कर आमदनी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें