फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जापानी तकनीक से खेती करेंगे इस गांव के किसान, जापान से आए सांसदों ने दिए सुझाव

Tue, 27 Aug 2019 05:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
किसानों से मिले जापानी सांसद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के रमना गांव में अब किसान सब्जी की खेती जापानी तकनीक के आधार पर कर सकेंगे। यहां पैदावार के बाद उसे जापान के बाजारों में भेजा जाएगा। खेती के बाद निकलने वाली सब्जियों को स्टोर करने के लिए 50 टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज जल्द बनवाया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को जापान से आए पांच सांसदों के दल ने इसके लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल सहित किसानों से बातचीत की। रमना के किसान अपनी सब्जियों का बेहतर उत्पादन कर सकें, इसके लिए सुविधाएं बढ़ाए जाने के साथ ही उन्हें अन्य संसाधनों से लैस किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर की दीवारों को पेंट ने पहुंचाया नुकसान, क्षरण रोकने के उपाय सुझाएगा आईआईटी रुड़की
विज्ञापन


जापानी तकनीक पर होने वाली खेती के लिए गांव में जमीन का सर्वे भी कर लिया गया है। सांसदों में शिगेरु इशिबा प्रेसिडेंट लीग, कोइची तानी, शिंजि  ईनौ,  शुनसुके मुतई, योइची अनामी ओइस्का के डायरेक्टर अकिरा मोरिता ने किसानों को जापानी तकनीक से होने वाली खेती के बारे में बताया।

विज्ञापन

साथ ही भरोसा दिलाया कि उन्हें सब्जी की अच्छी कीमत मिलेगी। समय-समय पर वहां से वैज्ञानिक आकर किसानों को प्रशिक्षित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें