फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ज्यादा दाम पर खाद बेचने के आरोप में किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड के हिरामनपुर सहकारी समिति पर बुधवार को डीएपी खाद ज्यादा दाम पर बेचने का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा किया। इसके बाद किसानों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की।
विज्ञापन


बुधवार को किसान सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने पहुंचे। आरोप था कि 1350 की जगह 1360 रुपये लेने पर किसान भड़क गए। घंटेभर चले हंगामा के बाद सचिव द्वारा सरकारी दर पर उर्वरक न देने पर किसान तहसील पहुंचे, लेकिन एसडीएम के न मिलने पर कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। कटौना के किसान सौरभ सिंह ने बताया कि 1360 रुपये न देने पर किसानों को भगा दिया जा रहा है। कुछ किसान दूर के होने के कारण ऊंचे दामों पर खाद लेकर गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें