फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धान की फसल जलने से सदमे में आया किसान, इलाज के दौरान मौत

Thu, 10 Dec 2020 03:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
सदमे में किसान की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव निवासी किसान रामदयाल यादव(60) की गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार, रामदयाल यादव की खलिहान में तीन दिन पहले रखी छह बीघा धान की फसल किसी तरह आग लगने से जल गई थी। इसे लेकर वह सदमे में थे।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बुधवार की देर रात किसान को सीने में दर्द शुरू हुआ था। तबीयत खराब होने की शिकायत पर परिजन इलाज के लिए रात में ही धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रामदयाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


जिला अस्पताल पहुंचते ही गुरुवार की सुबह किसान की मौत हो गई। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। किसान के घर लोगों का तांता लग गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि धान की फसल खलिहान में जलने से वह सदमें में थे। बुधवार की रत अचानक सीने में दर्द के बाद उनकी हालत बिगड़ती गई। परिजनों का आरोप है कि उनके निधन की सूचना के बाद भी प्रशासन से कोई भी घर नहीं आया। बाद में परिवार वालों ने गुरुवार को गुरैनी गांव स्थित गंगा नदी में अंतिम संस्कार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें