फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी, किसान आंदोलन को बताया राजनीतिक साजिश 

Mon, 07 Dec 2020 12:15 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
मांगलिक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते भाजपा सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भाजपा सांसद मनोज तिवारी रविवार को जौनपुर के सुजानगंज स्थित प्रेम का पूरा में कांग्रेस नेता अजय शंकर दुबे के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद मनोज तिवारी ने कृषि विधेयक के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को राजनीतिक साजिश करार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक पूरी तरह किसानों के हित में है। यह किसानों की आमदनी दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने का जरिया है, लेकिन कुछ लोग अपने राजनीतिक हित के लिए किसानों को गुमराह कर रहे हैं। सरकार हर तरह से वार्ता के लिए तैयार है। किसानों को हठ छोड़कर वार्ता के जरिए समाधान ढूंढने के लिए आगे आना चाहिए।

विज्ञापन

मनोज तिवारी ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा तो वह जनता को गुमराह करने में लगी है, लेकिन उनकी कोई चाल कामयाब नहीं होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। सरकार जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने वाराणसी में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। कहा कि बनारस अभी घूम कर आ रहा हूं। यह शहर पूरी तरह बदल गया है। इसके प्राचीन कलेवर को बरकरार रखते हुए विकास का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है, वह साकार हो रहा है। कार्यक्रम में सांसद निशिकांत दुबे, नीरज शेखर ने भी शिरकत की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें