फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने पेट्रोल पंप पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत, गार्ड घायल

Thu, 15 Oct 2020 04:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर किसान की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर एक किसान की हत्या कर दी। जबकि पंप पर तैनात गार्ड गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश पूर्व विधायक हत्याकांड का मुख्य आरोपी कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के देवचंदपुर गांव के पास स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम दिया। उन्होंने पहले गार्ड को पैर में गोली मारी, इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पंप पर मौजूद किसान त्रिभुवन नारायण सिंह को मौत के घाट उतार दिया। उनके पेट व सिर में कई राउंड गोली दाग दी।


इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे पंप मालिक को भी पीटकर घायल कर दिया। वारदात के बाद पंप पर जगह-जगह खून पसरा हुआ था। जबकि पंप पर तैनात गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घायल गार्ड को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, पूर्व विधायक हत्याकांड का मुख्य आरोपी कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है। उसकी त्रिभुवन नारायण सिंह से पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए।

घटना स्थल का निरीक्षण किया और हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए कुल पांच टीमें गठित कीं। साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें