फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बोरिंग की पाइप मरम्मत के समय 70 फीट कुएं में गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लच्छापुर गांव की घटना, गांव के ही रहने वाले शख्स की मदद से निकाला गया शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जामुराद। थाने क्षेत्र के लच्छापुर गांव में बुधवार शाम बोरिंग की पाइप की मरम्मत के दौरान 70 फीट कुएं में गिरने से किसान की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

लच्छापुर निवासी राकेश पटेल (50) निजी कुएं में बोरिंग की पाइप की मरम्मत करने के लिए रस्सी के सहारे नीचे उतरे थे। ऊपर आते वक्त कुएं के ईंट पर लगे काई से पैर फिसलने पर वह कुएं में जा गिरे। कुछ ही देर में राकेश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी देर तक मशक्कत की, लेकिन शव नहीं निकल पाया। गांव के ही शिव शंकर पटेल हिम्मत कर रस्सी के सहारे कुएं में उतरे। फिर शव को रस्सी से बांधा और ग्रामीणों ने रस्सी को ऊपर खींचकर पहले शिव शंकर फिर शव को बाहर निकाला। शव निकलते ही पत्नी उर्मिला देवी व छोटे बेटे विमल पटेल बेसुध हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि राकेश कुएं में उतरकर बोरिंग पाइप लगाते थे। संयोग था कि घटना घट गई। राकेश को दो पुत्र व एक पुत्री है। बड़ा बेटा नूतन पटेल दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें