फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: रोज गंगा में स्नान करने जाता था किसान, नहीं पता था दलदल में फंसने से हो जाएगी मौत

Thu, 07 Nov 2024 12:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में गंगा में स्नान करने गए किसान की दलदल में फंसने से मौत हो गई। वह रोज की तरह बुधवार को भी डुबकी लगाने के लिए गंगा में उतरा था।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाने क्षेत्र के सरसौल के सामने गंगा में स्नान के दौरान किसान की दलदल में फंसकर डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत उकथी निवासी मुरारी यादव (51) रोज गंगा स्नान करते थे। बलुआ घाट पुल के पास ग्राम पंचायत सरसौल के सामने सुबह पांच बजे स्नान करने गए। इस बीच डुबकी लगाने के लिए आगे बढ़ा ही था कुछ दूर जाने पर पैर दलदल में फंस गया। धीरे-धीरे वह गंगा में डूब गया। 

आसपास के लोगों ने मुरारी यादव को पानी में जाते देखा था, लेकिन कुछ ही देर बाद जब वह दिखाई नहीं पड़े तो शंका पर करीब पहुंचे। किसी तरह उन लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मुरारी ने दम तोड़ दिया था। मुरारी खेती करता था। चार भाइयों में सबसे बड़े मुरारी की मौत पर पत्नी और दो पुत्र, बेटी समेत अन्य परिजन बेसुध रहे। मुखाग्नि बड़े पुत्र रवि यादव ने दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें