Varanasi News : मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश में गोताखोर प्रयास कर रहे थे। वहीं, बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वाराणसी के अस्सीघाट के सामने नाव पर चढ़कर गंगा में कूद बीती रात करीब 12.30 बजे के बाद अमन गोस्वामी (23) ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पाकर पहुंची पुलिस गोताखरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
घटना के दौरान शिवराज नगर कॉलोनी (बजरडीहा) के रहने वाले युवक के मामा रामजी गिरी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उनकी बातों को नजर अंदाज करके युवक नाव पर दौड़कर चढ़ा और गंगा में कूद गया।
रामजी ने बताया कि उनकी बहन मंजू प्रयागराज के आनंद भवन कर्नलगंज की रहने वाली है। उनका बड़ा बेटा अमन सोमवार को उनके घर शिवराज नगर आया था। वहां पर मारपीट के मामले में आरोपी होने के बाद काफी डिप्रेशन में हो गया था। रामजी अस्सी घाट पर पानी और कोल्ड ड्रिंक बेचते हैं।
विज्ञापन
उनकी दुकान पर बुधवार रात 11.30 बजे अमन आया था। वह काफी परेशान लग रहा था। दुकान से उठकर घाट की तरफ चला गया था। अमन के पिता राजेश प्रयागराज में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। अमन दो भाई एक बहन में बड़ा था। इंटर तक पढ़ाई किया था।