फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी : मैदागिन से मुगलसराय का किराया 1500 रुपये..., ऑटो चालकों ने खूब काटी मलाई; अब निरस्त होगा परमिट

Thu, 30 Jan 2025 03:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में भीड़ के बीच ऑटो-टोटाे वाले भी मलाई काट रहे थे। उनसे मनमाना किराया वसूला गया। चांदपुर से कैंट जाने के लिए प्रति यात्री 300 रुपये की वसूली की जा रही थी। शहर से अनजान यात्री रुपये देने को मजबूर भी हुए।
विज्ञापन
कुंभ यात्रियों से की गई अवैध वसूली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के पलट प्रवाह के दौरान श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूलने का मामला सामने आया है। शिवाला के ऑटो चालक सोनू यादव ने एक तीर्थ यात्री से मैदागिन से मुगलसराय स्टेशन तक का 1500 रुपये किराया वसूला। जबकि प्रशासन के रेट लिस्ट के अनुसार किराया 50 रुपये सवारी है।

विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) शिखर ओझा ने बताया कि ऑटो चालक का परमिट निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। सोनू यादव को एक हफ्ते का मौका दिया गया है। जवाब नहीं देने पर ऑटो का चालान, सीज और परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। 

शिखर ओझा ने बताया कि किराया वसूली से काशी की छवि धूमिल करने की कोशिश है। किसी भी ऑटो चालक के खिलाफ अधिक किराया वसूली की शिकायत मिली तो परमिट निरस्त किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सहूलियत के लिए रेट लिस्ट के अनुसार ही किराया लें और वर्दी में ही ऑटो चलाएं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अवैध वसूली से परेशान रहे कुंभ यात्री 

कुंभ यात्रा के दौरान बसों व अपने निजी वाहन से आने वाले तीर्थ यात्रियों को रिंग रोड से लगे लिंक रोड के पास ही रख दिया जा रहा है। वाहनों को पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क किनारे पड़े खाली खेतों में पार्किंग के तौर पर ठहराया जा रहा है।

आरोप है कि खेतों में वह खाली जगह पर खड़ी बसों को देख दबंग किस्म के लोग उनसे 500 से 1000 रुपये की वसूली कर रहे थे। यह वसूली सिंहपुर, फरीदपुर रिंगरोड से लगे खाली जगहों पर बाहर के आए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झांसी, भुसावल, नागपुर, भभुआ, आरा से बसों से हजार से पांच सौ रुपये वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें