फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के स्वच्छता अभियान पं. छन्नूलाल ने बढ़ाया

Wed, 07 Jan 2015 01:46 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रसिद्ध गायक पं. छन्नूलाल मिश्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को काशी में नए तरीके से आगे बढ़ाएंगे। इनका एजेंडा होगा ‘शिक्षा के जरिए सफाई’।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने मंगलवार की दोपहर अपने नौ रत्नों की घोषणा की। उनकी इस टीम में शहर के शिक्षाविद् और चिकित्सक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे लोगों की यह टीम लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेगी। अपने अभियान की शुरुआत उन्होंने झाड़ू लगाकर नहीं बल्कि नशा मुक्ति का गीत गुनगुनाकर और ‘वाश योर हैंड’ के संदेश वाला स्टीकर जारी कर के की।   
गोलघर स्थित पराड़कर स्मृति भवन के गर्दे सभागार में मंगलवार की दोपहर पत्रकारों से बातचीत में पं. छन्नूलाल ने कहा कि पीएम ने मुझे वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के दौरान अपना प्रस्तावक बनाया था।
विज्ञापन

 इसलिए मेरा भी दायित्व बनता है कि मैं उनके स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर अपना योगदान दे सकूं। पीएम ने स्वच्छता के साथ ही नशा उन्मूलन का भी नारा दिया है। शहर से लेकर देश तक को स्वच्छ बनाने का यह सपना पूरा करने के लिए पीएम की मुहिम से जन-जन को जुड़ना होगा।
छन्नूलाल ने जिन नौ रत्नों की घोषणा की उनमें शहर के प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री प्रदीप मधोक बाबा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप जिंदल, अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. अजित सैगल,योगा प्रशिक्षक प्रो. रामहर्ष सिंह सिंह, डॉ. नीरज खन्ना, स्त्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कुसुम चंद्रा, नेत्र सर्जन डॉ. आनंद शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनंत गुप्ता, डॉ.राजेश पांडेय शामिल हैं।
 उध्ार,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू स्वच्छता मिशन से मंगलवार को काशी विद्यापीठ के वीसी डॉ. पृथ्वीशनाग समेत नौ और लोग जुड़ गए हैं। उद्योगपति दीनानाथ झुनझुनवाला ने बीडी सोमानी आर्य महिला व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान में नौ रत्नों की घोषणा की। इसमें इनरव्हील क्लब, रोटरी क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समाजसेवियों का नाम शामिल है।
संस्थान में आयोजित समारोह में दीनानाथ झुनझुनवाला ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जिस उद्देश्य से के साथ स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत मिशन शुरू किया है, उसमें लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है।
 उन्होंने जिन लोगों को नौ रत्नों में शामिल किया है, उसमें काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग, समाजसेवी हरिमोहन शाह, इनरव्हील क्लब की पूर्व ड्रिस्टिक चेयरपरसन अंजलि अग्रवाल, निर्यातक जगदीश झुनझुनवाला, पत्रकार राजेंद्र दूबे का नाम शामिल किया गया है। इसके साथ ही टीम में वाराणसी ईस्ट के ट्रेडर संस्थापक अध्यक्ष अंबरीश अग्रवाल, इंटरनेशनल मारवाड़ी फेडरेशन के अध्यक्ष गणेश लोहिया, दिलीप गुप्ता और अनुप नागर भी हैं।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें