दहेज की मांग बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने और बरक्षा में दिए गए रुपये वापस मांगने पर गाली देने व धमकी देने का मामला सामने आया है। वाराणसी पुलिस ने जेई के परिजनों पर रिश्ता तोड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शादी तय होने के बाद दहेज की मांग बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने और मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगा है। बरक्षा में दिए गए पांच लाख रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने प्रयागराज निवासी जूनियर इंजीनियर अमित सिंह, उसकी मां राजकुमारी सिंह और भाई डॉ. सुजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
सुदामा नगर कॉलोनी निवासी त्रिभुवन नाथ सिंह के मुताबिक, उनकी बेटी की शादी अमित सिंह से तय हुई थी। आरोप है कि 25 जून को प्रयागराज में बातचीत के दौरान लड़के पक्ष ने 20 लाख रुपये, 10 लाख के जेवर, कपड़े और गाड़ी की मांग रखी थी। 19 जुलाई को नैनी में बरक्षा के दौरान पांच लाख रुपये नकद दिए गए। बाद में शादी की तारीख 10 दिसंबर तय हुई।
आरोप है कि इसके बाद दहेज की मांग बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई। असमर्थता जताने पर रिश्ता तोड़ दिया गया। पांच लाख रुपये मांगने पर गाली-गलौज की गई। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।