फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 100 साल के राम नारायण समेत बुजुर्ग पुलिसकर्मियों का सम्मान, पुलिस आयुक्त ने दिया खास निर्देश

Wed, 18 Nov 2026 03:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि पेंशनर्स की फाइल दो हफ्ते से ज्यादा लंबित न रहे। साथ ही उन्होंने मेडिकल प्रतिपूर्ति बिलों और अन्य कल्याणकारी प्रकरणों के संबंध में भी निर्देश दिए।  
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार शाम यातायात पुलिसलाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। 80 साल की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और 100 साल के राम नारायण को विशेष रूप से सम्मानित किया। 

विज्ञापन


आयुक्त ने पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस स्तर पर पेंशनर्स से संबंधित कोई भी फाइल दो सप्ताह से अधिक लंबित न रहे। 

मेडिकल प्रतिपूर्ति बिलों और अन्य कल्याणकारी प्रकरणों के संबंध में भी निर्देश दिए। पुलिस पेंशनर्स कार्यालय में एक कंप्यूटर और एक ऑपरेटर नियुक्त करने का आदेश दिया। यह ऑनलाइन मेडिकल बिल और अन्य प्रपत्रों को भरने में सुविधा प्रदान करेगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; इश्क का खूनी अंत: युवती का गला रेता, चीखें दबाने को चलाया नल, खुद भी दी जान; सिंदूर लेकर होटल पहुंचा था युवक

डाक के आदान-प्रदान और अन्य कार्यों के लिए एक होमगार्ड नियुक्त करने का भी निर्देश दिया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। 
विज्ञापन


पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यबली सिंह ने पहल की सराहना की। साथ ही युवा पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को उनसे सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी की ओर से उनका आभार भी जताया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विनीत भट्नागर, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जंगबहादुर यादव रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें