फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीबः जिस शख्स का शव लेने स्टेशन पहुंचा परिवार, वो सही सलामत घर पहुंचा

Wed, 11 Apr 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जंघई रेलवे स्टेशन के निकट मिला था युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के जंघई रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब वाकया सबके सामने आया। भाई की मौत की खबर सुन आजमगढ़ के डिप्टी सीएमओ डा. चौथीराम के घर में कोहराम मच गया। घरवाले रोते हुए जंघई स्टेशन पहुंचे जहां उन्हें शव की शिनाख्त करने के लिए मंगलवार को बुलाया गया था।
विज्ञापन


पर ये क्या शव तो किसी और का निकला। ठीक उसी वक्त छोटे भाई ने फोन कर घर सकुशल पहुंच जाने की सूचना दी तो सभी की जान में जान आई। भाई ने बताया कि जंघई के पास एक उचक्का उसका मोबाइल छीन कर ट्रेन से कूद कर गया था।

मऊ जिले के  पहाड़पुर गांव निवासी बजरंगी यादव समीक्षा अधिकारी की परीक्षा देने इलाहाबाद गया था। उसने बताया कि सोमवार रात दस बजे प्रयाग से गाजीपुर जा रही सवारी गाड़ी में सवार हुआ। जंघई में एक उचक्का उसका मोबाइल छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया।
विज्ञापन


बजरंगी मोबाइल चोरी की सूचना किसी को नहीं दी और वह अपनी सीट पर सो गया। सुबह जंघई-वाराणसी रूट पर गेट संख्या 50 सी के गेटमैन ने ट्रैक के किनारे शव होने की सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ पड़ताल कर ही रही थी कि मृतक के पास से बरामद मोबाइल पर कॉल आई।

फोन घर से आया था। सिपाही ने उन्हें घटना के बारे में बताया। इस पर पूरे घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया। बजरंगी के बड़े भाई चौथीराम जो आजमगढ़ में सीएमओ हैं, वह घरवालों के साथ मौके पर पहुंचे पर शव किसी और देख लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उधर, बजरंगी घर पहुंचा और मामले की जानकारी होने पर परिवारवालों को अपने घर आने और फोन छीनने की बात बताई।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें