फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में तेज रफ्तार के कारण भीषण हादसा, कार और जीप की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

Wed, 11 Apr 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
कार व जीप में टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बलिया में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार और कमांडर जीप की आमने सामने टक्कर हो गई। नगरा- गड़वार मार्ग के इंदरपुर बाजार में हुए इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। हादसे में जीप सवार दो लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि कार सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के मुताबिक, नगरा- गड़वार मार्ग के इंदरपुर बाजार में बुधवार सुबह नगरा से बलिया जा रही तेज रफ्तार टाटा टियागो कार  सामने से आ रही कमांडर जीप से भीड़ गई।

आमने सामने हुए इस टक्कर के बाद जीप पलट गई। उसमें सवार  गोठाई निवासी प्रभु प्रसाद(48) और नरही निवासी हजरूहां (40) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं कार सवार राजेश गोठाई व उसका एक साथी घायल हो गया। दोनों का उपचार बलिया जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद बाजार में भगदड़ की स्थिति रही। थोड़ी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें