Varanasi News: पंडापुर तिराहे के समीप अनियंत्रित कार पीछे से साइकिल सवार तीनों समाचार विक्रेताओं को रौंदते हुए आगे निकल गई थी। घटना स्थल पर शैल व संजीत दोनों की मौत हो गई थी। वहीं, प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे बजरिए एम्बुलेंस पुलिस ने ट्रामा सेंटर भेज दिया था।
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चचेरे भाई और हमराही (समाचार पत्र वितरक) शैल कुमार, संजीत कुमार के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह धनराशि कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत दी जा रही है।
डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि गांव ढकवां निवासी दोनों चचेरे भाइयों की मौत हो गई थी। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है।