फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: बहू के सामने झुके ससुराल वाले, कोर्ट के आदेश पर घर में मिली जगह

Fri, 25 Oct 2019 01:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज के आजाद नगर में शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा के बीच बहू के गृहप्रवेश का हाईप्रोफाइल ड्रामा सामने आया। कोर्ट के आदेश पर ससुराल में रहने के लिए पुलिस के साथ पहुंची डॉक्टर बहू को ससुराल वालों ने घर में जाने से रोक दिया। पुलिस ने ताला कटवाने के लिए गैस कटर का इंतजाम करना शुरू किया तो विवश होकर घरवालों ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद डॉक्टर बहू का गृह प्रवेश हो सका।

विज्ञापन


गोपीगंज नगर के आजाद नगर निवासी महिला चिकित्सक प्रतिमा पांडेय के आवास पर शुक्रवार को उस समय गहमागहमी बढ़ गई, जब चिकित्सक बहू डॉ. सोनिया कोर्ट का आदेश लेकर पुलिस के साथ ससुराल की चौखट पर खड़ी हो गई। एक बारगी ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू को घर में प्रवेश न देने की बात कही, लेकिन कोर्ट का आदेश होने से बहू को घर में प्रवेश देना पड़ा।

डॉ. प्रतिमा पांडेय ने अपने पुत्र डॉ. अभिषेक की शादी वर्ष 2017 में डॉ. सोनिया पुत्री सरयू दुबे निवासी सूर्या गुरुग्राम-डीएलडब्लू वाराणसी के साथ की थी। आरोप था कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू को मायके भेज दिया और वापस नहीं बुला रहे थे। उस बीच डॉ. सोनिया ससुराल में रहने के लिए बार-बार आने का प्रयास कर रहीं थीं, लेकिन उन्हें नहीं आने दिया गया।

विज्ञापन

इसके बाद मामला न्यायालय में चला गया। इस दौरान ससुराल पक्ष छुटकारा पाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कोर्ट ने बहू के पक्ष में आदेश जारी किया।

कोर्ट ने ससुराल में उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस को आदेशित किया। शुक्रवार को गोपीगंज थाने की पुलिस डॉ. सोनिया को लेकर उनके ससुराल पहुंची तो वहां ससुराल पक्ष के लोग सहयोग करते नहीं दिखे। पुलिस को ससुराल वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। वह लोग बहू को घर में आने  नहीं देना चाहते थे। दरवाजा बंद कर लोग ऊपर चले गए।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक चले ड्रामा के बाद पुलिस का रुख देखते हुए ससुराल वालों को झुकना पड़ा और पुलिस ने बहू को घर के अंदर पहुंचा दिया। साथ ही उसकी हिफाजत के लिए दो महिला कांस्टेबलों को तैनात कर दिया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी कृष्णानंद राय और चौकी प्रभारी सुशील त्रिपाठी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें