फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Currency Case: जाली नोट देकर लूट और ठगी करने वाले 25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 06:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी एटीएस की वाराणसी यूनिट ने 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को झारखंड के धनबाद शहर से गिरफ्तार किया है। दोनों जाली नोट का लालच देकर व्यापारियों से लूट करने वाले गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
जौनपुर के रहने वाले हैं रोहित और अनुज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाली नोट देने का झांसा देकर ठगी और लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को एटीएस वाराणसी की टीम ने धनबाद से गिरफ्तार किया। जौनपुर के रहने वाले दोनों आरोपियों पर लखनऊ पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। गिरोह ने अब तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र में कई लोगों से काफी रकम लूटा है। 

विज्ञापन


एटीएस वाराणसी फील्ड यूनिट के अनुसार जौनपुर के बरसठी थाना अंतर्गत पाली गांव निवासी अनुज सिंह और जौनपुर मडियाहूं के बदरिया टोला निवासी रोहित उर्फ छोटू उर्फ अरुण चौबे को धनबाद के महोदा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
एटीएस की पूछताछ में आरोपी अनुज सिंह और अरुण चौबे ने बताया कि हम लोग जिन व्यक्तियों को लूट और डकैती, ठगी के लिए टारगेट करते थे, पहले उन्हें मीटिंग के लिए बुलाते थे। इस जाली नोट देने के संबंध में डील होती थी और बदले में उनसे पांच से 10 लाख रुपये टोकन मनी लेते थे।  मीटिंग में ही हम उन्हें जाली नोट न देकर असली नोट देते थे।

विज्ञापन

करेंसी को पार्टी के सामने ही एटीएम मशीन में डिपाजिट कराकर उनका विश्वास जीतते थे और उन्हें शीशे के बाक्स, डाई और कागज के टुकड़ों के बंडल दिखाकर, ये भरोसा दिलाते थे कि इन्हीं से हम उच्च गुणवत्ता की जाली नोट तैयार करते हैं। पूरी तरह से भरोसे में लेकर उन्हें देश के अलग-अलग शहरों में बुलाकर पैसे को लूट लेते थे। यही नहीं, अंडरवर्ल्ड के नाम पर जान से मारने की धमकी देकर भगा देते थे। लूटे गए लोग डर से, पुलिस को सूचना नहीं देते थे। 
विज्ञापन

भोजपुरी गाने गाता है रोहित 

एटीएस वाराणसी की पूछताछ में सामने आया कि रोहित उर्फ अरुण चौबे भोजपुरी गाने गाता है। भोजपूरी की कई अभिनेत्रियों के साथ उसके सोशल मीडिया पर फोटो हैं। यूट्यूब पर भी कई वीडियो उसने बना रखे हैं।  एटीएस के अनुसार लखनऊ पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों सौरभ फूलचंद यादव और अभिषेक प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया था। दोनों के कब्जे से 44 लाख 77 हजार 500 रुपये बरामद हुए। इसी गैंग के एक बदमाश को माइकल सिंह यादव उर्फ मोंटी को पुलिस ने वाराणसी में 30 अक्तूबर 2021 को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें