एडिशनल सीपी के नाम से फेसबुक पर बनाया गया फर्जी अकाउंट
- फोटो : सोशल मीडिया
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह का सोशल मीडिया (फेसबुक) पर फेक अकाउंट बनाया गया। आईपीएस संतोष कुमार सिंह ने इस संबंध में फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर यूजर्स को आगाह किया है।