फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरी खबर: अब भी डाकघर में जमा कर सकते हैं 2000 के नोट, जानें- क्या है पूरी प्रक्रिया

Sun, 12 May 2024 10:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दो हजार रुपये के नोट अब भी डाकघर में जमा कर सकते हैं। वाराणसी के विशेश्वरगंज और कैंट के डाकघर में यह सुविधा है। हालांकि 10 नोट ही जमा हो सकेंगे। इसके लिए कुछ दस्तावेज भी लगेंगे।  
विज्ञापन
2000 note - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो हजार के नोट पोस्ट ऑफिस में जमा कर सकते हैं। विशेश्वरगंज और कैंट के डाकघर में अभी यह सुविधा उपलब्ध है। विशेश्वरगंज की शाखा में करीब छह लोग हर दिन नोट जमा कर रहे हैं। एक बार में दस नोट ही जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


पोस्ट ऑफिस में एक प्रोफार्मा भरकर जमा करना होगा। उसमें नाम, पैन नंबर, आधार कार्ड आदि डिटेल डालनी होगी। इसके बाद पोस्ट ऑफिस उसे आरबीआई में वेरिफिकेशन करेगा। वेरिफिकेशन के बाद पैसा अकाउंट में आ जाएगा। 

आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक उनके पास सारी नोट वापस नहीं पहुंची है। इससे आरबीआई ने 2023 तक का समय दिया था, फिर 31 मार्च 2024 तक समय बढ़ा दिया। इसके बाद आरबीआई ने इसके लिए कुछ पोस्ट ऑफिस को नोट बदलने की जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन


डिप्टी पोस्ट मास्टर नरेंद्र अस्थाना ने बताया कि विशेश्वरगंज और कैंट के डाकघर में नोट जमा हो रहे हैं। एक बार में दस नोट ही बदले जाएंगे। अभी डाक विभाग के पास कोई डेडलाइन नहीं है, कि कब तक नोट जमा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें