फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कांग्रेस नेता से मांगी आठ लाख की रंगदारी, न देने पर गाड़ी सहित उड़ा देने की धमकी

Sun, 21 Oct 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी में कांग्रेस नेता से फोन पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर उन्हें गाड़ी सहित उड़ा देने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मोबाइल धारक को दबोच लिया।
विज्ञापन


जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री राष्ट्र कुंवर सिंह विजयदशमी को जिला मुख्यालय के नसोपुर में रामलीला के दौरान हो रहे दंगल प्रतियोगिता में गए थे।

वह कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कालेज डुमरी मर्यादपुर के प्रबंधक भी है। देर शाम साढ़े सात बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे आठ लाख रुपए दीपावली के पहले देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उसने धमकी दी कि यदि रुपये नहीं मिले तो तुम्हें कार सहित उड़ा दिया जाएगा। शनिवार सुबह कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी निरीक्षक से मिलकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रंगदारी मांगने की जानकारी होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

जल्दी ही प्रकरण का खुलासा किया जाएगा

demo pic
एसपी ललित कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्दी ही प्रकरण का खुलासा हो जाएगा। धमकी के बाद सक्रिय हुई स्वाट टीम ने शनिवार को मोबाइल नंबर धारक युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि शुक्रवार को मेला देखने के दौरान उसका मोबाइल कहीं गिर गया। वह अपने मोबाइल की तलाश कर रहा था। अभी वह रिपोर्ट दर्ज कराता कि पुलिस उसे दबोच लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना रायपुर गांव का निवासी है। युवक के द्वारा बताई गई बात की पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें