फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स में बाहरी छात्रों को भी मिलेगा मौका, 300-600 रुपये के फॉर्म

Wed, 25 Nov 2026 03:07 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स में बाहरी छात्रों को भी मौका भी मिलेगा। इसके लिए आठ दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म 300-600 रुपये के होगें। फुल टाइम कोर्स में सिर्फ बीएचयू के ही छात्रों को प्रवेश मिलेगा। न्यूनतम सीटों से कम दाखिले होने पर नहीं शुरू कोर्स होंगे। 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए बाहरी अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा। पार्ट टाइम कोर्स में सिर्फ बीएचयू में पहले से पढ़ाई कर रहे छात्रों को ही मौका मिलेगा। वहीं, फुल टाइम कोर्स में बीएचयू के बाहरी छात्रों को भी प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन आठ दिसंबर तक होंगे। एससी-एसटी आरक्षित वर्ग को 300 रुपये और सामान्य अभ्यर्थियों को 600 रुपये में आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


बीएचयू के परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से बताया गया है कि यदि किसी कोर्स के लिए आवेदन करने वाले तय की गई न्यूनतम सीटों से कम हैं, तो वह कोर्स शुरू नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, जिन कोर्स के लिए न्यूनतम सीटों की संख्या तय नहीं है, अगर उनमें आवेदन करने वालों की संख्या बहुत कम रहती है तो विश्वविद्यालय के पास यह अधिकार है कि वह उस कोर्स को न चलाए। इन दोनों ही स्थितियों में, आवेदकों के पास यह मौका होगा कि वे अपनी जमा की गई फीस वापस ले लें या स्पेशल कोर्स में से कोई दूसरा कोर्स चुन लें।

Trending Videos

विदेशी छात्रों को फीस के लिए इंटरनेशनल सेंटर से करना होगा संपर्क
विदेशी छात्रों को फीस की जानकारी के लिए इंटरनेशनल सेंटर के कार्यालय से संपर्क करना होगा। दक्षिणी परिसर में चलाए जा रहे स्पेशल कोर्स की फीस में बढ़ोतरी की जानी है। ऐसे में प्रवेश के समय जो संशोधित (बढ़ी हुई) फीस लागू होगी, वही देनी होगी। भोजपुरी भाषा में प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट कोर्स (चार महीने) के लिए प्रवेश साल में दो बार होंगे। छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए प्रवेश साल में एक बार होंगे।
विज्ञापन

इन शर्तों को पूरा नहीं किया तो उम्मीदवारी होगी रद्द
नियंता कार्यालय की ओर से सावधान किया गया है कि बिना फीस भरे फॉर्म रिजेक्ट हो जाएंगे। यदि किसी भी चरण में यह पाया जाता है कि आवेदक विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार किसी विषय में प्रवेश के लिए पात्र नहीं हैं, तो उसकी उम्मीदवारी अपने आप रद्द हो जाएगी। प्रवेश या काउंसलिंग के समय अभ्यर्थी सभी शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें