छह चरणों में पूरी होगी प्लेसमेंट प्रक्रिया
प्लेसमेंट की प्रक्रिया छह चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले कंपनियां जॉब एप्लीकेशन फॉर्म (जेएएफ) और इंटर्नशिप एप्लीकेशन फॉर्म (आईएएफ) के माध्यम से जुड़ेंगी। रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसके बाद प्री-प्लेसमेंट टॉक, परीक्षण, शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार होंगे। संस्थान ने 2025–26 में यूपीएसआईडीए, हिंडाल्को, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स और एवीएनएल सहित कई राष्ट्रीय समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बार प्लेसमेंट सूची में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली, एनवीडिया, उबर, फ्लिपकार्ट और टाटा जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।