फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में विस्फोट से अफरातफरी

Tue, 09 Jun 2015 02:09 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा की सिंचाई विभाग कॉलोनी के मुख्य द्वार के  पास सोमवार की सुबह करीब दस बजे कूड़े के ढेर में हुए विस्फोट से अफरातफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास रहने वाले लोग अनहोनी की आशंका से सिहर उठे और घरों से बाहर भागने लगे।
विज्ञापन

 बाद में कूड़े में विस्फोट का पता चलने पर भगदड़ थमी। तब तक सूचना पाकर सिगरा पुलिस, फोरेंसिक, बम डिस्पोजल, डाग स्क्वाड, एटीएस समेेत अन्य टीमें भी पहुंच गईं। रास्ता बंद कर करीब दो घंटे तक जांच की गई। कोई घातक विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। आशंका जताई गई कि किसी ने पटाखे कूड़े में फेंक दिए होंगे। तेज धूप की वजह से पटाखों में विस्फोट हो गया। कूड़े के ढेर में मिले नमूने जांच के लिए भेज गए हैं।
सिंचाई विभाग कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास ही लोग कूड़ा फेंकते हैं। सोमवार की सुबह करीब दस बजे लोग अपने-अपने काम पर जा रहे थे कि इसी दौरान के  कूड़े के ढेर में तेज विस्फोट से अफरातफरी मच गई। लोग दूर जाकर सुरक्षित स्थानों पर छिप गए। सूचना के बाद एसओ सिगरा राजीव रंजन उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही बीडीएस और एटीएस की टीम भी पहुंची। रास्ता बंद कर जांच शुरू कर दी गई। करीब दो घंटे तक जांच चली। एसओ सिगरा का कहना है कि जांच में कोई घातक विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।
 आशंका है कि किसी ने शादी समारोह में लाए गए पटाखे कूड़े में फेंक दिए होंगे, जो तेज धूप से विस्फोट कर गया। मौके पर जले पटाखों के अवशेष पाए गए हैं। वहीं यह भी आशंका व्यक्त की जा  रही है कि किसी ने जांच के डर से पटाखे कूड़े में फेंक दिए हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें