फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हर्बल औषधि अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू में होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का रविवार को उद्घाटन हुआ। इस दौरान देश के विभिन्न जगहों से आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं ने हर्बल चिकित्सा, औषधि खोज और आधुनिक अनुसंधान की उभरती संभावनाओं पर चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो.मनोरंजन साहू ने हर्बल औषधि अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञों को आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सम्मेलन का उद्घाटन प्रो. मनोरंजन साहू के साथ बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया। अतिथियों ने अलग सत्रों के माध्यम से हर्बल औषधियों के क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान, विभिन्न विषयों के बीच अंतर्विषयी सहयोग को समय की मांग बताया। इस दौरान सम्मेलन की सार-पुस्तिका का विमोचन किया गया। पहले दिन हर्बल औषधि अनुसंधान, औषधीय पौधों की प्रामाणिकता एवं पहचान, पादप रासायनिक घटकों का विश्लेषण, प्राकृतिक उत्पादों पर आधारित कैंसररोधी औषधियों की खोज, औषधीय एवं औषध-क्रियात्मक मूल्यांकन आदि विषयों पर व्याख्यान हुए। कुलपति ने कहा कि यह सम्मेलन शोधकर्ताओं एवं वैज्ञानिकों को अपने नवीन अनुसंधान निष्कर्षों के आदान-प्रदान, वैज्ञानिक अनुभव साझा करने तथा विभिन्न विषयों के बीच अनुसंधान सहयोग की नई संभावनाओं को विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इस दौरान आईएमएस निदेशक प्रो.एसएन संखवार, प्रो.केएन द्विवेदी, प्रो. अरुण कुमार, डॉ.जस्मीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें