फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोटवां के दशहरा मेले में उमड़ी भीड़, राम-रावण युद्ध के बाद जला रावण का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता। कोटवां बाजार में रविवार को विजयादशमी का मेला आयोजित हुआ। शाम को राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला में विभीषण ने भगवान राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत कुंड है। इसके बाद भगवान राम ने 31 बाण चलाए। बाण लगते ही रावण धराशायी हो गया। कुछ देर बाद रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। मेले में सरहरी, घमहापुर, ककरहिया, छितौनी, टड़िया और सिरसा समेत कई गांवों के लोग पहुंचे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजू ने भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की आरती उतारी। मेले के आयोजन में प्रवीण कुमार सिंह, मनीष सिंह, रितेश सिंह, अमित सिंह और अश्वनी सिंह समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें