उत्तर प्रदेश इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (यूपीआईआरआईए) के वार्षिक सम्मेलन रिकॉन 2026 का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस दौरान देश के विभिन्न जगहों से आए विशेषज्ञों ने अलग-अलग बीमारियों के इलाज में नई तकनीक से रेडियोलॉजिकल जांच पर मंथन किया। दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में बिना सर्जरी लीवर कैंसर वाले मरीजों के उपचार के साथ ही ब्रेन ट्यूमर और स्ट्रोक की इमेजिंग पर विशेषज्ञ बात करेंगे।
विज्ञापन
सुंदरपुर स्थित इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजूकेशन(आईयूसीटीई) कैंपस में बीएचयू के कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। कुलपति ने इस तरह के सम्मेलन को डॉक्टरों के साथ ही मरीजों के लिए उपयोगी बताया। कहा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि आईएमएस बीएचयू के निदेशक डॉ.एसएन संखवार ने नई तकनीक से रेडियोलॉजिकल जांच को आसान बनने की बात कही। स्वागत करते हुए आईएमएस बीएचयू रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ.पीके सिंह ने कहा कि सम्मेलन में स्तन कैंसर की जांच, लिवर कैंसर का बिना ऑपरेशन उपचार, बच्चों से जुड़ी बीमारियों की जांच आदि पर चर्चा की जाएगी।