वहिदानगर। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन (डीवीए) की शनिवार को सूफीनगर स्थित एक प्रतिष्ठान में बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और खेल व खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तीन पदाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया।
विज्ञापन
महासचिव डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि लेखराज यादव के स्थान पर आरडी मिश्रा को अनुशासन समिति का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, अनिल सरोज के स्थान पर लेखराज यादव को टेक्निकल चेयरमैन और संतोष कुमार गुप्ता के स्थान पर अतुल शुक्ला को रेफरी बोर्ड का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य जिले में वॉलीबॉल को बढ़ावा देना, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और प्रतियोगिताओं का सुचारु संचालन करना है।
नई जिम्मेदारियों से संगठन की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। बैठक में चंद्रकांत शुक्ला, विक्रम सिंह, सृष्टि नारायण सिंह, राकेश कुमार पाठक, एमएस शुक्ला, लवकुश तिवारी, पूजा पांडेय, राजाराम पाल, श्याम बिहारी मौर्य, नीरज कुमार मिश्रा और दिनेश कुमार यादव रहे। संवाद