फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा आटा, जेब को घाटा

Sun, 27 Nov 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विश्वेश्वरगंज मंडी
विज्ञापन
नोटबंदी की मार ‘दो जून की रोटी’ पर भी पड़ी है। महंगा हुआ आटा आम परिवारों के बजट पर भारी पड़ गया है। नोटबंदी के बाद से अब तक आटे के दाम में प्रति क्विंटल आठ सौ से एक हजार रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में दाम में और उछाल देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि नोटबंदी के बाद नगदी संकट के चलते आटा मिल संचालक किसानों या फिर आढ़तियों से गेहूं नहीं खरीद पा रहे हैं। जिन मिल संचालकों के पास पहले का स्टाक है, वे ही मार्केट में आटे की सप्लाई कर पा रहे हैं। जमाखोरों के लिए यह मुनाफे का मौका बन गया है।


नोटबंदी के पहले थोक बाजार में आटा प्रति क्विंटल 1800 से 1900 रुपये था, जो अब 2700 से 2800 रुपये तक पहुंच गया है। खास यह कि नगदी संकट बना रहा तो आने वाले समय में आटे के दाम में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। नोटबंदी से उपजी समस्याओं से जूझ रहे आम परिवारों के लिए आटे की महंगाई ने एक और मुसीबत खड़ी कर दी है।
विज्ञापन




गृहस्थी का बजट गड़बड़ाया हुआ है। नोटबंदी के बाद से दाम में लगातार वृद्धि के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं। जमाखोरी रोकने के लिए कोई कदम न उठाए जाने से दाम नियंत्रण से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें