फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बजट से अच्छे की उम्मीद: पूर्वांचल को मिल सकती है विकास की सौगात, क्या बोले वाराणसी के व्यापारी और सीए?

Wed, 08 Feb 2023 02:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी के बजट से शहर के लोगों को कुछ अच्छे की उम्मीद है। इसी सिलसिले में मंगलवार को चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में संवाद भी हुआ। शहर के प्रमुख लोगों ने कहा कि फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में बजट पेश किया जा सकता है। इसमें रोपवे परियोजना को गति दी जा सकती है। काशी को फ्लाईओवर की सौगात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बजट से शहर के लोगों को अच्छे की उम्मीद है। उनका कहना है कि राज्य सरकार वाराणसी सहित पूर्वांचल के दूसरे जिलों को विकास की सौगात दे सकती है। इसी सिलसिले में मंगलवार को चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में संवाद भी हुआ। शहर के प्रमुख लोगों ने कहा कि फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में बजट पेश किया जा सकता है। इसमें रोपवे परियोजना को गति दी जा सकती है। काशी को फ्लाईओवर की सौगात मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

संवाद में हिस्सा लेने वाले व्यापारियों ने स्टेट जीएसटी के सरलीकरण और उसमें छूट दिए जाने की मांग रखी है। टेंट और कैटरिंग व्यवसायी अभिलेष वर्मा ने कहा कि खाद्य पदार्थों पर से टैक्स कम करने की जरूरत है। विशेश्वरगंज व्यापार मंडल के राजेंद्र बरनवाल, व्यापारी रमेश केशरी ने कहा कि यूपी बजट से व्यापारियों को बड़ी उम्मीदें हैं। रियायत मिल सकती है। उद्यमी नरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर अधिक जोर होना चाहिए। चार्टर्ड अकाउंटेंट चहक बहल और निखिल जायसवाल ने कहा कि मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बजट जारी करना चाहिए।  

अजय मिश्रा, चार्टर्ड अकाउंटेंट - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के कोषाध्यक्ष अमित सोनी ने कहा कि छोटे व्यापारियों का हित सर्वोपरि रखा जाना चाहिए। पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की सरिता विश्वकर्मा ने कहा कि महंगाई नियंत्रित करने की जरूरत है। महंगाई से किचन का बजट गड़बड़ा गया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय बजट में मध्यम वर्गीय करदाताओं को राहत दी गई है। यूपी सरकार का जोर आधारभूत ढांचा मजबूत करने पर है। पूर्व फुटबालर भैरव दत्त ने कहा कि खिलाड़ियों को और सुविधाएं देने की जरूरत है। योग प्रशिक्षक पुष्पांजलि शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद और योग को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलक राज मिश्रा ने कहा कि संतुलित और आम जनता के हित का बजट आएगा। कर अधिवक्ता ओपी शुक्ला ने कहा कि राज्य जीएसटी में बदलाव की उम्मीद है। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष असीम जफर ने कहा कि कर दाताओं के हित का बजट आ सकता है। 

ईंट भट्ठा उद्योग को राहत की दरकार है। कच्चे माल पर रियायत की जरूरत महसूस की जा रही है। - कमलाकांत पांडेय, अध्यक्ष, ईंट निर्माता परिषद 

सरकार का ध्यान शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी पर है। इसकी झलक बजट में भी दिखेगी। - अजय मिश्रा, चार्टर्ड अकाउंटेंट 
 
मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी जोर होगा। सरकार विजन के साथ आगे बढ़ रही है। - मनोज पांडेय, चार्टर्ड अकाउंटेंट  

छोटे व्यापारियों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। आभूषण कारोबारियों को केंद्रीय बजट से कुछ खास नहीं मिला है। - सत्यनारायण सेठ, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ 
 

वाराणसी समेत पूर्वांचल के लिए प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को गति मिले। इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं। - जय प्रद्वानी, चार्टर्ड अकाउंटेंट
 
 
विज्ञापन

डॉ. माधुरी तिवारी, शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
जीएसटी की विसंगतियां दूर नहीं हुईं। अब राज्य जीएसटी के सरलीकरण की उम्मीद है। - राकेश जैन, अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

 किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।  गांव की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर रहेगा। - डॉ. माधुरी तिवारी, शिक्षिका

राज्य सरकार व्यापारियों के हित में कुछ करेगी। ऐसी उम्मीद है। जीएसटी उलझन बढ़ा रही है। -अशोक गुप्ता, अध्यक्ष, विशेश्वरगंज व्यापार मंडल 

  जिलों और कस्बों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर जोर रहेगा। - विभोर भृगवंशी, बास्केटबॉल खिलाड़ी 

सिंगल विंडो सिस्टम बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। किसी भी काम के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है। - पारस केशरी, व्यापारी, गोला दीनानाथ
 

अधूरी परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का बजट सर्वव्यापी व समावेशी हो सकता है।  - अरविंद शुक्ला, कर अधिवक्ता 
 
इनकी भी रही मौजूदगी 
डॉ संजय सिंह गौतम, कर अधिवक्ता संजय वर्मा, बहू-बेटी कुटुंम्ब फाउंडेशन की प्रबंधक श्रुति जैन, डेयर टू हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष कौशिक अग्रवाल, व्यापारी रिषभ चौरसिया, धनंजय सोनी, निरंजन कुमार सोनी, सुप्रिया भट्टाचार्य, गिरिजेश मिश्रा, राजेश केशरी, चांदनी श्रीवास्तव, प्रिया अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नताशा तनेजा आदि की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें