फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: बीएचयू में परीक्षा पोर्टल खुला, 17 मार्च तक भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म; फीस जमा करने की प्रक्रिया जान लें

Sat, 28 Feb 2026 12:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में परीक्षा पोर्टल खुल गया है। ऐसे में 17 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। वहीं पूर्व विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। 
 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में सत्र 2025-26 की सेमेस्टर परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा का पोर्टल खोल दिया गया है। इसके माध्यम से परिसर के साथ ही इससे जुड़े महाविद्यालयों के विद्यार्थी 17 मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। नियमित और पूर्व विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्मों की जांच के बाद ऑनलाइन प्रिंटेड नामिनल रोल को संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्ष और प्राचार्यों द्वारा सत्यापित कर 25 मार्च को परीक्षा नियंता कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के संस्थानों, संकायों, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के नियमित और पूर्व छात्र-छात्राओं के लिए BHUonline.in पोर्टल खुल गया है। इसमें स्नातक के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के ऐसे पूर्व छात्र-छात्रा जो सत्र 2024-25 में पहले नामांकित हुए थे, और छठे, आठवें, दसवें सेमेस्टर के नियमित और पूर्व छात्र-छात्रा फॉर्म भर सकेंगे। 

परास्नातक के दूसरे सेमेस्टर के पूर्व छात्र-छात्रा जो सत्र 2025-26 में पहले नामांकन कराए हों और चौथे व छठे सेमेस्टर के सभी नियमित और पूर्व विद्यार्थी, साथ ही स्नातक और परास्नातक के कृषि विज्ञान के सभी नियमित और पूर्व विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक फॉर्म भर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इसके साथ ही डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स वाले दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के नियमित और पूर्व विद्यार्थी भी 17 मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। सभी संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्ष और प्राचार्यों को संबंधित विभाग से विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा फॉर्म में भरे गए विषयों की जांच करानी होगी।

पूर्व विद्यार्थियों को ऑनलाइन जमा करनी होगी फीस
विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक के पूर्व विद्यार्थियों (पूर्व की परीक्षा में अनुत्तीर्ण) को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म का शुल्क भी पोर्टल से जमा करना होगा। इसके अलावा, बैक परीक्षा फॉर्म और पोर्टल पर जमा फीस रसीद के प्रिंट को परीक्षा नियंता कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है, तभी आवेदन स्वीकार किया जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने सहित अन्य जानकारी परीक्षा नियंता कार्यालय से ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें