फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंची पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, किया आरती व दर्शन पूजन

Sat, 11 Feb 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री गुरू रविदास मंदिर राजघाट पर गुरू की 640वीं जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार अपने पति एडवोकेट मंजुल कुमार के साथ पहुंची।
विज्ञापन


सर्वप्रथम स्वर्गीय पिता जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गुरू रविदास को चादर चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 
इस दौरान मौजूद अन्य भक्तों ने भी गुरू के दर्शन पूजन किया।

मीरा कुमार ने दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं से मुलाकात किया। शाम को मैदागिन पर  आयोजित कार्यक्रम में मीराकुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पिता को लोगों ने कहा कि आप हिंदू धर्म छोड़कर अन्य कोई धर्म क्यों नहीं अपना लेते।

इस धर्म में आपको सिर्फ बेइज्जती, दुत्कार, भेदभाव के कुछ नहीं मिला है। इस पर मेरे पिता का कहना था कि मैं अपने गुरू को छोड़कर कहीं नहीं जा सकता। आज पिता जी की प्रेरणा से ही बनारस में राजघाट पर मंदिर बन सका है। इस पर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। रविदास जी के नारे लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें