चुनाव ड्यूटी में जाने से मना व गायब रहने का आरोप
- फोटो : फाइल फोटो
चुनाव के लिए ड्यूटी में जाने से आनाकानी करते हुए बिना सूचना के गायब एक दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों को शुक्रवार की दोपहर निलंबित कर दिया गया। मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा की गई कड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि मड़िहान थाने में तैनात उपनिरीक्षक बृजबिहारी सिंह की ड्यूटी विधान सभा चुनाव के पहले चरण में लगाई गई थी। इसी प्रकार पुलिस लाइन में तैनात चल रहे आरक्षी कमलाकर सिंह, व कुक गोविंद सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अरविंद मिश्रा के कार्यालय में तैनात चपरासी सुंदरलाल की भी ड्यूटी चुनाव मे लगाई गई है।
सभी चुनाव में ड्यूटी करने से हीलाहवाली बरतते रहे।
इतना ही ये पुलिसकर्मी चुनाव प्रक्रिया में अनाधिकृत रूप से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहे।
जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने शुक्रवार को सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने का निर्देश जारी कर दिया।