पांच हजार से 25 हजार तक बिकता है एक मॉडल
रामेश्वर सिंह ने बताया कि लकड़ी से बने 3 डी सेंट्रल विस्टा का एक मॉडल पांच हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक बिकता है। पाइन वुड से बने मॉडल की कीमत सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि फिलहाल छह इंच ऊंचे और 16 बाई 36 इंच के मॉडल बनाए जा रहे। अलग-अलग आकर के अनुसार कीमत निर्भर करती है। कदम की लकड़ी से बने मॉडल की कीमत 20 हजार, यूकेलिप्टस की 18 हजार और गूलर की 15 हजार रुपये है। छोटे आकार के मॉडल पांच हजार रुपये तक बिकते हैं।
जी20 मेहमानों को भेंट करेंगे लकड़ी की गुड़िया, आर्डर तैयार करने में जुटे कलाकर
लकड़ी कलाकार रामेश्वर सिंह ने बताया कि अभी तक अहमदाबाद, गुजरात, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद आदि शहरों से सेंट्रल विस्टा के लिए सैकड़ों आर्डर मिले हैं। जी20 के मेहमानों को लकड़ी की गुड़िया भेंट की जानी है। इसके लिए भारी संख्या में उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इससे खाली होने के बाद सेंट्रल विस्टा तैयार किए जाएंगे। जुलाई के बाद सेंट्रल विस्टा की डिलीवरी की जाएगी।